Monday, 29 December 2025

बिहार में पेंशन लाभार्थी का E-KYC || Bihar e-labharthi kyc || Vridha Pension kyc

 बिहार में वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन का E-KYC

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है बिहार के अंदर हो रहे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ओर विकलांगता पेंशन की E-KYC  के बारे में। हम बताने वाले हैं कि  आप कैसे अपना , अपने परिवार के सदस्यों का, अपने रिश्तेदारों का ओर अपने आस पड़ोस के लोगों का E - KYC कर सकते हैं। ओर साथ ही आपको ये बताएंगे कि आपको KYC करने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। ओर इसी पोस्ट में आपको हम ये बताने वाले है कि  किसका - किसका KYC होगा इस केवाईसी प्रॉसेस में। अगर आप भी जानना चाहते है तो पोस्ट को पूरा पढ़िएगा जरूर, क्योंकि पोस्ट का हर एक हिस्सा बहुत ही इंपॉर्टेंट है और जानकारी से भरपूर है ।  आइए जानते हैं E-लाभार्थी के सभी पेंशनधारियों के पेंशन की e-kyc की पूरी प्रक्रिया को।





क्या है ये E-KYC:- 

बिहार के अंदर जितने भी पेंशन धारी हैं, चाहे वो मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन के पेंशन धारी हो, चाहे वो विधवा पेंशन के पेंशनधारी हों, या विकलांगता पेंशन का पेंशनधारी हो , उन सबका हर साल एक KYC प्रक्रिया किया जाता है, जिससे हर साल पेंशनधारी की जो सूची है उसमें से वैसे पेंशनधारीयों जो कि मृत हो चुके हैं उनका नाम लाभार्थी लिस्ट से हटाया जाय। और जो लोग जीवित हैं वो अपना प्रमाणीकरण आधार ऑथेंटिकेशन के द्वारा करा कर अपना नाम list से हटने से रोकते हैं।  और जो लाभार्थी ने जीवित होते हुए भी अपना प्रमाणीकरण नहीं करते हैं  उनका पेंशन  तत्काल रोक दिया जाता है , और उसके बाद भी अगर कुछ महीनों तक kyc  नहीं करते हैं , उनका नाम list  से हमेशा के लिए हटा दिया जाता है।  इसलिए KYC  जरूर करना चाहिए। 

किनका होगा KYC ?

जो लोग पेंशनधारी हैं  चाहे वो वृद्धा पेंशन के लाभार्थी  हो , चाहे विधवा पेंशन के लाभार्थी हो , चाहे विकलांगता पेंशन हो और जिसका पेंशन चालू है ।  सबका हर साल KYC  सत्यापन होना जरुरी है।  

क्यूँ जरूरी है KYC ? 

  • फर्जी और मृत लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने के लिए
  • एक व्यक्ति द्वारा दो जगह से लाभ लेने की संभावना रोकने के लिए
  • पेंशन राशि सीधे और समय पर बैंक खाते में भेजने के लिए
  • सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए

किन योजनाओं के लिए जरुरी ह E - KYC ?

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 
  • विधवा महिला पेंशन योजना 
  • दिव्यांग पेंशन योजना 
  • अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ 

e-KYC करते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
  • आधार में नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए
  • मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना लाभदायक है
  • बायोमेट्रिक में समस्या होने पर CSC केंद्र से सहायता लें

e-KYC कैसे कराएं?

  • नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या वसुधा केंद्र पर जाएँ
  • आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ ले जाएँ
  • फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के जरिए e-KYC कराएँ

बिहार में पेंशन लाभार्थी का E-KYC || Bihar e-labharthi kyc || Vridha Pension kyc

 बिहार में वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन का E-KYC दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है बिहार के अंदर हो रहे वृद्धा ...